Current Affairs 7 December 2021: भारत-बांग्लादेश ने मनाया 6 दिसंबर 2021 को मैत्री दिवस

Safalta Experts Published by: Blog Safalta Updated Fri, 10 Dec 2021 03:12 PM IST

6 दिसंबर 2021 को भारत और बांग्लादेश में मैत्री दिवस के रूप में मनाया गया। 6 दिसंबर 1971 को ही भारत ने पाकिस्तान से अलग हुए बांग्लादेश को राष्ट्र के रूप में मान्यता दी थी। इसी के उपलक्ष्य में 6 दिसंबर 2021 को ढाका, नई दिल्ली समेत दूसरे कई देशों की राजधानियों में मैत्री दिवस का आयोजन किया गया। मैत्री दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बांग्लादेश की अपनी राजकीय यात्रा की घोषणा भी की। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1971 में भारत पाकिस्तान युद्ध में पाकिस्तान की पराजय हुई थी। पाकिस्तान का पूर्वी भाग अलग होकर बांग्लादेश के रूप में एक नए राष्ट्र का उदय हुआ था। भारत बांग्लादेश को मान्यता देने की 50 वीं वर्षगांठ मना रहा है इसी वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 15 से 17 दिसंबर तक ढाका की राजकीय यात्रा पर जाएंगे और वहां के राष्ट्रपति अब्दुल हमीद से मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति की बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता भी होगी। ध्यातव्य है कि कोरोना काल में राष्ट्रपति का यह पहला विदेश दौरा होगा। भारत-बांग्लादेश के मध्य रक्षा, सुरक्षा, ढांचागत विकास, संचार, बिजली, पेट्रोलियम जैसे तमाम क्षेत्रों में संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं।

Source: safalta


 
महत्वपूर्ण तथ्य
  • बांग्लादेश भारत के पूर्व में स्थित दक्षिण एशिया का एक महत्वपूर्ण देश है।
  • 1971 से पहले यह पाकिस्तान का हिस्सा था।
  • बांग्लादेश की राजधानी ढाका है।
  • यहां की राजभाषा बंगाली है।
  • यहां की राजकीय मुद्रा टका है।
  • यहां की प्रधानमंत्री शेख हसीना है।
  • यहां के राष्ट्रपति अब्दुल हमीद है।
  • बांग्लादेश आबादी के हिसाब से विश्व का तीसरा सबसे बड़ा मुस्लिम आबादी वाला देश है।

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes

 

Related Article

The Role of Soft Skills in Career Development

Read More

The Power of Mobile App Development in Digital Marketing

Read More

Scope of Email Marketing in 2024

Read More

Mobile App Development: Essential Basics

Read More

How To Plan A Successful Facebook Live Marketing Strategy

Read More

How to Use Influencers to Reach Niche Audience

Read More

The Importance of Social Proof in Digital Marketing

Read More

Content Marketing Strategies in 2024

Read More

How to Handle Job Rejection and Move Forward

Read More