कोलकाता की दुर्गा पूजा को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया

Safalta Experts Published by: Blog Safalta Updated Thu, 16 Dec 2021 07:28 PM IST

15 दिसंबर 2021 को संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) द्वारा कोलकाता के दुर्गा पूजा उत्सव को विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया है। उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने कोलकाता के दुर्गा पूजा उत्सव को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल किया है। दुर्गा पूजा को विश्व विरासत सूची में शामिल करने का निर्णय यूनेस्को की अन्तर्राष्ट्रीय समिति के 13-18 दिसंबर तक पेरिस आयोजित किए जा रहे सत्र के दौरान लिया गया है। पेरिस में यूनेस्को की अंतर सरकारी समिति के 16वें  सत्र का आयोजन किया जा रहा है। ध्यातव्य है कि इसके साथ ही भारतीय परंपरा और संस्कृति का प्रतिनिधित्व करने वाले 14 आयोजनों को यूनेस्को की इस सूची में शामिल किया जा चुका है। यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल भारत के कुछ प्रमुख कार्यक्रम- रामलीला, वैदिक जप की परंपरा, योग आदि हैं। दुर्गा पूजा का यह वार्षिक उत्सव बंगाल वासियों के लिए सितंबर-अक्टूबर में एक सप्ताह तक चलने वाला एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जिसमें मां दुर्गा की पूजा और आराधना की जाती है। दुर्गा पूजा उत्सव हमारी परंपरा और लोकाचार को उजागर करता है।

Source: सोशल मीडिया



महत्वपूर्ण तथ्य
  • संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) संयुक्त राष्ट्र संघ का महत्वपूर्ण घटक है।
  • इसका कार्य शिक्षा, प्रकृति, संस्कृति, समाज  विज्ञान आदि के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय शांति को बढ़ावा देना है ।
  • स्थापना - 1945
  • मुख्यालय – पेरिस, फ्रांस
  • अध्यक्ष - आद्रे अजोले

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes

Related Article

How to use Quora for Marketing

Read More

How to Engage Reddit Communities for Business Growth

Read More

RSMSSB Lab Assistant Exam Pattern 2022, Check Section-Wise Paper Pattern And Marking Scheme

Read More

UP Lekhpal Salary in Hindi 2024, यूपी लेखपाल सैलरी हिंदी में देखे यहां विस्तार से जॉब प्रोफाइल के साथ के साथ

Read More

Delhi Police Sub Inspector Syllabus in Hindi 2024, दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर सिलेबस और एग्जाम पैटर्न के बारे में जानिए यहां

Read More

SSC Stenographer Group C & D 2024: A Comprehensive Guide

Read More

SSC CGL 2024 Syllabus and Exam Pattern

Read More

Air Force Group Y Syllabus 2024, Download subject-wise free syllabus PDF here

Read More

MP Police SI Syllabus in Hindi 2024: एमपी पुलिस एसआई सिलेबस हिंदी में विस्तार से देखिए यहां

Read More