Under-19 World Cup: इंग्लैंड को हराकर पांचवी बार चैपियन बना भारत

safalta experts Published by: Chanchal Singh Updated Mon, 07 Feb 2022 03:05 PM IST

Highlights

भारत ने अब तक इसे साल 2000, साल 2008, साल 2012, साल 2018 और साल 2022 में इसे जीता है।

Under-19 World Cup: सर विवियन रिचर्डस मैदान में भारत और इंग्लैंड के बीच 05 फरवरी 2022 को खेले गए अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप फाइनल मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को हराते हुए पांचवी बार यह खिताब अपने नाम कर लिया है। टीम ने चार विकेट से इंग्लैड को हराते हुए मैच में जीत हासिल किया है। इस मैच को जीत कर टीम इंडिया ने एक बार फिर अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। एंटीगुआ में चार विकेट की जीत का मतलब है कि भारत ने 22 सालों में पांच बार ट्रॉफी जीती है, उस अवधि में भारत तीन और टूर्नामेंटों में उपविजेता रहा है। अंडर-19 में भारत के अतिरिक्त कोई भी टीम इतनी बार विश्व कप के फाइनल में नहीं पहुंच पाई है। वहीं, यह भारतीय टीम का रिकॉर्ड लगातार चौथा फाइनल मैच भी था। भारतीय टीम के नाम सबसे ज्यादा पांच विश्व कप जीतने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। उसके बाद यह खिताब ऑस्ट्रेलिया ने तीन बार जीता है। भारतीय टीम इस साल विश्व कप में सबसे अच्छा फॉर्म में थी।

Source: Safalta

इन वर्षों में भारत ने जीती वर्ल्ड कप

भारत ने अब तक इसे साल 2000, साल 2008, साल 2012, साल 2018 और साल 2022 में इसे जीता है। 

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes

पांचवी बार यह खिताब अपने नाम करने वाला देश


यह मैच 5 फरवरी को  एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला गया था। भारतीय टीम अंडर-19 विश्व कप 5 बार जीत कर विश्व में अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप सबसे अधिक जितने वाला देश बन गया है। वहीं आज तक इंग्लैंड की टीम ने केवल एक बार (साल 1998) ये खिताब जीता था।

Current Affairs Ebook Free PDF: डाउनलोड करे
 

भारत ने अब तक इतने बार जीता मैच

 आज तक भारत ने अंडर 19 में 5 बार फतेह हासिल किया है।  आपको बता दें कि भारत ने अब तक इसे साल 2000,  2008,  2012, 2018 और साल 2022 में वर्ल्ड कप जीता है। आज तक  आस्ट्रेलिया ने सिर्फ तीन बार ही इस कप को जीता है और वे अब विश्व में दूसरे स्थान पर है। 
 

भारतीय और इंग्लैंड के खिलाड़ी

भारतीय टीम: यश धुल (कप्तान), हरनूर सिंह, अंगकृष रघुवंशी, शेख रशीद, निशांत सिंधू, सिद्धार्थ यादव, अनीश्वर गौतम, मानव पारख, कौशल ताम्बे, राजवर्धन हंगरगेकर, विकी ओस्तवाल, गर्व सांगवान, दिनेश बाना, आराध्य यादव, राज बावा, वासु वत्स, रवि कुमार। भारत को 5 वीं बार जीताने का श्रेय इन सभी खिलाड़ियों को जाता है, जिन्होंने अपने लगन और मेहनत से इस खेल को जीता है।

इंग्लैंड की टीम: टॉम प्रेस्ट (कप्तान), जॉर्ज बेल, जोशुआ बॉयडेन, एलेक्स होर्टन, रेहान अहमद, जेम्स सेल्स, जॉर्ज थॉमस, थॉमस एस्पिनवाल, नाथन बर्नवेल, जैकब बेथेल, जेम्स कोलेस, विलियम लक्सटन, जेम्स रियू, फतेह सिंह, बेंजामिन क्लिफ। इंग्लैड की टीम में ये सभी खिलाड़ी थे जो फाइनल में खेल रहे थे।

General Knowledge Ebook Free PDF: डाउनलोड करें 

Related Article

The Role of Soft Skills in Career Development

Read More

The Power of Mobile App Development in Digital Marketing

Read More

Scope of Email Marketing in 2024

Read More

Mobile App Development: Essential Basics

Read More

How To Plan A Successful Facebook Live Marketing Strategy

Read More

How to Use Influencers to Reach Niche Audience

Read More

The Importance of Social Proof in Digital Marketing

Read More

Content Marketing Strategies in 2024

Read More

How to Handle Job Rejection and Move Forward

Read More