Download App & Start Learning
केंद्रीय चयन बोर्ड कॉन्स्टेबल बिहार पुलिस विभाग ने बिहार पुलिस में फायरमैन भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की थी जिसके तहत बिहार में 2380 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। किसी भी सरकारी विभाग में नौकरी पाने के लिए छात्र को सबसे पहले लिखित परीक्षा पास करनी होती है इसी तरह बिहार पुलिस में फायरमैन भर्ती के लिए भी छात्र को लिखित परीक्षा देनी होगी। Bihar Police Fireman लिखित परीक्षा में आप सभी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं जब आपको सिलेबस के बारे में अच्छे से पता होगा। इस लेख में आप
Bihar Police Fireman Syllabus विस्तार से देख सकते हैं और अपनी परीक्षा की अच्छी तैयारी कर सकते हैं। यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और विशेषज्ञ मार्गदर्शन की तलाश कर रहे हैं, तो आप हमारे जनरल अवेयरनेस ई बुक डाउनलोड कर सकते हैं
FREE GK EBook- Download Now.
बिहार पुलिस फायरमैन के लिए चयन प्रक्रिया
बिहार पुलिस में फायरमैन के पद पर भर्ती होने के लिए छात्रों को दो चरण पार करने होते हैं।
पहले चरण में छात्रों को लिखित परीक्षा देनी होती है, तो वही लिखित परीक्षा को पास करने के बाद छात्रों का फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट लिया जाता है। लिखित परीक्षा में छात्र से कुल 6 विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं इन विषयों के नाम कुछ इस प्रकार है:-
- मात्रात्मक रूझान
- हिन्दी
- अंग्रेज़ी
- सामाजिक अध्ययन
- विज्ञान
- सामान्य ज्ञान
अपने परीक्षा की तैयारी को परखें हमारे फ्री मॉक टेस्ट से
बिहार पुलिस फायरमैन सिलेबस (Bihar Police Fireman Syllabus)
बिहार पुलिस फायरमैन के लिए सिलेबस कुछ इस प्रकार है:-
विषय
|
बिहार पुलिस फायरमैन सिलेबस
|
हिन्दी
|
- ध्वनि (स्वर और व्यंजन)
- शब्द और पद
- संज्ञा
- लिंग
- वचन
- कारक
- सर्वनाम
- विशेषण
- क्रिया विशेषण
- क्रिया
- अव्यय
- निपात
- वाक्य रचना - सामान्य वाक्य अशुद्धियां और उनके संशोधन
- शब्द रचना - शब्द भेद - तत्सम, तद्भव, देशज, विदेशज, रूढ़, यौगिक, योगरूढ़ि, उपसर्ग और प्रत्यय
- अर्थ - पर्याय, विलोम, मुहावरे, लोकोक्तियां
- समास
- संधि
|
अंग्रेज़ी
|
- पैसेज का शीर्षक
- पत्र लिखना
- शब्द ज्ञान
- शब्दों का प्रयोग
- विलोम
- पर्याय
- एक शब्द प्रतिस्थापन
- वाक्य सुधार
- मुहावरे वाक्यांश
|
गणित
|
- संख्या प्रणाली
- सरलीकरण
- दशमलव अंश
- एचसीएफ एलसीएम
- अनुपात और अनुपात
- प्रतिशत
- लाभ हानि
- छूट
- साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज
- साझेदारी
- कार्य समय
- दूरी
- टेबल और ग्राफ का उपयोग
- क्षेत्रमिति
|
विज्ञान
|
- भौतिक विज्ञान
- रसायन विज्ञान
- जीवविज्ञान
|
सामान्य ज्ञान
|
- समसामयिक घटनाएँ, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व
- इतिहास
- राजनीति
- संविधान
- खेल
- कला और संस्कृति
- भूगोल
- अर्थशास्त्र
- हर रोज विज्ञान
- वैज्ञानिक अनुसंधान
- राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय संगठन/संस्थान आदि
|
बिहार सरकार द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नि:शुल्क पुस्तक डाउनलोड करें
बिहार पुलिस फायरमैन एग्जाम पैटर्न
बिहार पुलिस फायरमैन लिखित परीक्षा में सभी खंडों को मिलाकर 100 प्रश्न पूछे जाते हैं प्रत्येक प्रश्न का सही उत्तर देने पर छात्र को एक अंक दिया जाता है यानी कि परीक्षा कुल 100 अंकों की होती है इन सभी प्रश्नों का उत्तर देने के लिए छात्र को 120 मिनट का समय दिया जाता है।