PCS वर्क प्रोफाइल
पीसीएस अधिकारियों को अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग भूमिका के साथ जोड़ा जाता है।Source: https://www.amarujala.com/
वे राज्य सरकार द्वारा नियुक्त व्यक्ति हैं और आम तौर पर ब्लॉक स्तर पर विकास गतिविधियों को देखते हैं।रैंक के अनुसार भूमिका और जिम्मेदारियां दी जाती हैं। राज्य सिविल सेवा परीक्षा में टॉप रैंक वालों को मिलता है ये पद:-
- पुलिस उपाधीक्षक
- उप समाहर्ता
- प्रखंड विकास अधिकारी
- महिला एवं बाल विकास अधिकारी
Current Affairs Ebook Free PDF: डाउनलोड करें | General Knowledge Ebook Free PDF: डाउनलोड करें |
PCS वेतन 2021
यूपीपीएससी का उदाहरण - यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को संयुक्त राज्य / ऊपरी अधीनस्थ सेवाओं, या सहायक वन संरक्षक या रेंज वन अधिकारी के रूप में भर्ती किया जाता है।
इन सभी कैटेगरी के लिए सैलरी अलग-अलग है।
यूपीपीएससी पीसीएस वेतन 7 वें वेतन आयोग के नियमों के अनुसार तय किया जाता है और उम्मीदवारों को वेतन के साथ-साथ विभिन्न भत्ते और लाभ मिलते हैं।
UPPSC PCS की वेतन संरचना को जूनियर स्केल और सीनियर स्केल में विभाजित किया गया है जैसा कि नीचे दिखाया गया है:
श्रेणी | UPPSC PCS मासिक इन-हैंड वेतन |
जूनियर स्केल | रु. 38,000 - रु 44,000/- |
सीनियर स्केल | रु.55,000 - रु. 60,000/- |
परीक्षा पैटर्न 2021
यूपीपीएससी का उदाहरण-परीक्षा का नाम | परीक्षा का प्रकार/समय | मार्क्स |
यूपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा | पेपर 1: सामान्य अध्ययन I पेपर 2: सामान्य अध्ययन II (CSAT) |
पेपर 1: 150 प्रश्न पेपर 2: 100 प्रश्न |
यूपीपीएससी मेन्स | सामान्य हिंदी निबंध सामान्य अध्ययन I सामान्य अध्ययन II सामान्य अध्ययन III सामान्य अध्ययन IV वैकल्पिक विषय - पेपर 1 वैकल्पिक विषय - पेपर 2 |
सामान्य हिंदी – 150 अंक निबंध - 150 अंक सामान्य अध्ययन के सभी प्रश्नपत्र और वैकल्पिक विषय के प्रश्नपत्र 200-200 अंकों के होंगे कुल - 1500 अंक |
यूपीपीएससी साक्षात्कार | व्यक्तित्व परीक्षण / साक्षात्कार | 100 अंक |
इसके अतिरिक्त अगर आप NDA/NA, Airforce, SSC, Army, BSF, Navy, Railway, State Bank Clerk, IBPS Clerk जैसे किसी भी एग्जाम की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो अभी सफलता के जरिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स का लाभ पाने के लिए भी अभ्यर्थी गूगल प्ले स्टोर पर जाकर Safalta-app डाउनलोड कर सकते हैं।