Current Affairs Ebook Free PDF: डाउनलोड करें | General Knowledge Ebook Free PDF: डाउनलोड करें |
कब तक जारी होगी परीक्षा की डेट, क्या है अपडेट
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो एग्जाम को लेकर नोटिस नवंबर माह के अंत तक जारी किया जा सकता है। यदि नोटिस इस माह के अंत तक जारी हो गया तो एडमिट कार्ड दिसंबर माह में जारी किया जाएगा। अगर परीक्षा के लिए नोटिस इस माह में जारी नहीं किया गया तो परीक्षा इस साल होना नामुमकिन है क्योंकि इस परीक्षा में 1 करोड़ से अधिक अभ्यार्थी हिस्सा लेंगे और यह परीक्षा कोविड-19 के दिशा निर्देश अनुसार आयोजित करवाई जाएगी। तो वहीं यह भी कहा जा रहा है कि जिन छात्रों का आवेदन पत्र रद्द कर दिया गया था उन छात्रों को फिर से आवेदन का मौका दिया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आरआरबी ग्रुप डी की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहना चाहिए।
किन विषयों से होंगे सवाल?
RRB Group D परीक्षा में जनरल साइंस, मैथमेटिक्स, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स से सवाल पूछे जाते हैं।
फ्री मॉक टेस्ट का प्रयास करें- Click Here
किन पदों पर होगा चयन?
आरआरबी ग्रुप-डी की परीक्षा ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में सहायक के विभिन्न पदों पर भर्ती आयोजित होती है।
कितने हैं रिक्त पद?
आरआरबी ग्रुप-डी अधिसूचना 2019 में जारी किया गया था।
Source: amarujala
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 1,03,769 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है।RRB JE Exam Pattern 2021 | RRB/RRC Group D परीक्षा का क्या है पैटर्न |
RRB NTPC Salary | RRB Group D रेलवे देगा निशुल्क यात्रा पास |
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कैसे करें
अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए उम्मीदवार सफलता के फ्री कोर्स की सहायता भी ले सकते हैं। सफलता द्वारा इच्छुक उम्मीदवार परीक्षाओं जैसें- SSC GD, UP लेखपाल, NDA & NA, SSC MTS आदि परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं। इसके साथ ही इच्छुक उम्मीदवार सफलता ऐप से जुड़कर मॉक-टेस्ट्स, ई-बुक्स और करेंट-अफेयर्स जैसी सुविधाओं का लाभ मुफ्त में ले सकते हैं।